फतेहपुर का युवक दो दिन से लापता, श्रीकामतानाथ के दर्शन के लिए गया था चित्रकूट

Spread the love

चित्रकूट। फतेहपुर जनपद का एक युवक दो दिन से लापता है। वह अपने दोस्तों के साथ श्रीकामतानाथ के दर्शन के लिए चित्रकूट गया था, लेकिन दर्शन के दौरान वह अपने साथियों से बिछड़ गया और अब तक घर नहीं लौटा है।

जानकारी के अनुसार, लापता युवक का नाम रामकृष्ण बाजपेई उर्फ संतोष बाजपेई, पुत्र हीरालाल बाजपेई, निवासी ग्राम पैगंबरपुर, पोस्ट दावतपुर, थाना मालवा, तहसील बिंदकी, जनपद फतेहपुर है।

बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7:00 बजे वह अपने दोस्तों के साथ श्रीकामतानाथ के दर्शन के लिए चित्रकूट गया था। दर्शन के बाद 19 और 20 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच वह अपने दोस्तों से रामघाट के पास बिछड़ गया

दोस्तों ने काफी देर तक उसका इंतजार किया, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो वे वापस घर लौट आए। इसके बाद भी रामकृष्ण बाजपेई घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने 21 अक्टूबर 2025 को चित्रकूट जनपद की कोतवाली कर्वी में युवक की गुमशुदगी की तहरीर दी है।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है और लापता युवक की तलाश की जा रही है।

यदि किसी व्यक्ति को रामकृष्ण बाजपेई उर्फ संतोष बाजपेई के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया परिजनों से इस नंबर पर संपर्क करें —
📞 मोबाइल नंबर: 8219742324


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *