Fatehpur News: चांदपुर पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Fatehpur: चांदपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुए चार पीतल के घण्टे और एक लोहे की जंजीर बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. भोली पुत्र राजकुमार (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम टफनी थाना ललौली, हाल पता ग्राम सरहन बुजुर्ग थाना चांदपुर।
2. लल्लू पुत्र मुन्ना (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम टफनी थाना ललौली, हाल पता ग्राम सरहन खुर्द थाना चांदपुर।

गिरफ्तारी का स्थान व समय

बरमपुर रोड, अमौली थाना चांदपुर क्षेत्र से दोनों को 13 सितम्बर की सुबह लगभग 4:40 बजे गिरफ्तार किया गया।

आपराधिक इतिहास

• भोली के खिलाफ पहले से ही मु.अ.सं. 112/25 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस दर्ज है।
• लल्लू पर भी इसी मामले के अलावा मु.अ.सं. 90/25 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी

• 04 पीतल के घण्टे
• 01 लोहे की जंजीर

पुलिस टीम

• उपनिरीक्षक राजित यादव
• उपनिरीक्षक जयप्रकाश
• कांस्टेबल अजय कुमार
• कांस्टेबल अमित कुमार राय

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *