Fatehpur News: हत्या के खिलाफ सरदार सेना का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपी 6 सूत्रीय मांगें

Spread the love

Fatehpur: धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुई हत्या को लेकर शनिवार को सरदार सेना और कुर्मी समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे और पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।

इस दौरान सरदार सेना का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम और एसपी से मिला और 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मुख्य मांगें:

• लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
• मृतक परिवार को आर्थिक मुआवजा
• परिजनों में से एक को सरकारी नौकरी
• निष्पक्ष और त्वरित जांच
• आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी
• सुरक्षा की गारंटी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *