Fatehpur News: 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में क्षय रोग उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में मंगलवार को क्षय रोग उन्मूलन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी (IPS) के निर्देशन में और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सहायक सेनानायक अजय कुमार त्रिपाठी एवं सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को पोषण पोटली वितरित की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को क्षय रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि —

“12वीं वाहिनी पीएसी द्वारा क्षय रोग पीड़ितों के लिए किया गया यह प्रदेश का पहला इस तरह का सराहनीय प्रयास है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों ने क्षय रोग मुक्त समाज बनाने की शपथ ली और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सहायक सेनानायक अजय कुमार त्रिपाठी, सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह, शिविरपाल विजय कुमार चौधरी, दलनायक मुकेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एन.एस. शाहबुद्दीन, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार, सूबेदार मेजर सतीश प्रजापति, प्रभारी दलनायक शशिकांत कुशवाहा, पीसी कुलदीप पुष्पाकर, पीसी चंद्रपाल सिंह, पीसी संतोष सिंह, कार्यवाहक प्रभारी आरटीसी पीसी दयाशंकर भास्कर, पीसी हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षु मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *