Fatehpur News: मोबाइल पर बात करने के बाद 20 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम

Spread the love

Fatehpur: ललौली थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय प्रीति देवी पत्नी महेश निषाद ने मोबाइल पर बातचीत के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रीति का पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था, ससुर काम पर और सास जानवर चराने खेतों की ओर गई थीं। घर में अकेली प्रीति ने यह कदम उठाया। शादी को अभी सिर्फ पांच महीने ही हुए थे, प्रीति की शादी 15 मई 2025 को महेश निषाद से हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालकर यह जानने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल पर बात के दौरान ऐसा क्या हुआ जिससे प्रीति ने इतना बड़ा कदम उठाया।

परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह घटना समाज में एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक संवाद की कमी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *