Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

Spread the love

Fatehpur: जिले में इंटेलीजेंस विंग, एसओजी और असोथर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार (09 सितंबर 2025) की रात बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी विजय तिवारी उर्फ पुत्तू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मनावा क्षेत्र के सरकंडी रोड नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा और टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया।

आरोपी की पहचान विजय तिवारी उर्फ पुत्तू (उम्र 28 वर्ष) निवासी गढ़ी मोहल्ला, कस्बा असोथर के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन, मृतक की मोटरसाइकिल (विक्की TVS) और 4270 रुपये बरामद किए।

घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *